सकरावदा में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन
Thursday, January 22, 2026
Edit
सकरावदा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर संपूर्ण भारत वर्ष में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।इसी प्रकार ग्राम सकरावदा में भी विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ।
ग्रामवाशियो ने स्वेच्छा से रखा अपना व्यवसाय बंद
इस अवसर पर समस्त गांव वासियों ने स्वेच्छा से अपना व्यवसाय बंद रखा व इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी संपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की।इस अवसर विभिन्न सांस्कृतिक धार्मिक,सामाजिक कार्यक्रमों का समावेश इस हिंदू सम्मेलन में रहा साथ ही एकता का अनुपम दृश्य भी देखने को मिला।
इस भव्य आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे।कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:9 बजे महूड़ीपाड़ा स्थित हनुमान मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा के साथ हुई। बैंड की मधुरधुनों पर नाचते-गाते भक्तों ने 'जय श्री राम' के उद्घोष के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जो देवगढ़ सकरावदा के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन:हनुमान मंदिर पर पहुंची।
शोभायात्रा यात्रा का स्वागत व प्रसादी वितरण हुआ
शोभायात्रा के दौरान इमली चौक पर भक्तोंजनों को गाजर का हलवा प्रसादी के रूप में वितरित किया गया।साथ ही जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।रामधुन से पूरा नगर राममय हो उठा।
आयोजन स्थल पर
हनुमान जी की पूजा-अर्चना और
आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मंचासिन अतिथियों ने किया संबोधित
मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख चरण सिंह चौधरी,गांव के सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल मईडा,कालू भगत तथा रकमा भगत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
हिंदू एकता ही राष्ट्र की मजबूती का मूल आधार चरण सिंह चौधरी
बौद्धिक सत्र में चरणसिंह चौधरी ने हिंदुत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में हिंदू एकता ही राष्ट्र की मजबूती का आधार है। साथ ही युवाओं को संघ की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया ताकि ग्रामीण स्तर पर सांस्कृतिक जागरण हो।
बौद्धिक के पश्चात के भारतमाता की आरती की गई इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें महूड़ीपाड़ा,देवगढ़,मकनपुरा कपासिया,फॉफिरूंडी सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीणों ने एक साथ एक संगत एक पगत में बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।