सैलाना: केबिनेट मंत्री विजयवर्गीय के विवादित ' घंटा ' बयान के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन।
Wednesday, January 7, 2026
Edit
सैलाना- इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और उक्त मामले की जवाबदेही तय करने और इस विषय पर पत्रकार द्वारा सवाल पूछने पर विवादित बयान देने वाले नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश भर में घंटा बजाओ आंदोलन चलाया है।
सैलाना में कांग्रेस द्वारा रतलाम जिला कॉग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक हर्षविजय गहलोत के नेतृत्व में आंदोलन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक के निज निवास पुरानी नगर पालिका भवन पर एकत्र हुए यहां से विरोध स्वरूप हाथों में तख्तियां लिए बाइक रैली निकाली।
रैली राजवाड़ा,सदर बाजार मुख्य मार्ग होते हुए घंटाघर चौराहा पहुंची। यहां पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी ने कार्यकर्ताओ को आगे बढ़ने से रोका तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत,युवा नेता हनी गेहलोत,नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पाटीदार,पूर्व पार्षद हेमंत जगदीश कुमावत,श्रीराम चौधरी,पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार,बद्रीलाल काग,गोपाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने प्रशासन रहा मुस्तैद।
सैलाना अनुभाग से एसडीएम तरुण जैन,एसडीओपी नीलम बघेल, रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला,थाना प्रभारी सैलाना पिंकी आकाश,बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान,रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया,सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सिंह सेमलिया,पिपलौदा थाना प्रभारी रमेश कोहली,कालूखेड़ा थाना प्रभारी मोहन सिंह मौर्य,बांगरोद चौकी प्रभारी मुकेश यादव,धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान एवं केलकच्छ चौकी प्रभारी कांतिलाल सोनार्थी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।