सैलाना: शासन के आदेश की अनदेखी,मस्जिद पर बज रहे तेज लाउडस्पीकर के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन

सैलाना: शासन के आदेश की अनदेखी,मस्जिद पर बज रहे तेज लाउडस्पीकर के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन

रतलाम डेस्क

सैलाना-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा धार्मिक स्थलों पर तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के अनियंत्रित उपयोग पर रोक लगाए जाने के बावजूद,सैलाना नगर में इन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस मुद्दे को लेकर सर्व हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्रशासनिक आदेश बनाम जमीनी हकीकत

मुख्यमंत्री ने 13 दिसंबर 2023 को स्पष्ट आदेश जारी किया था कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर निर्धारित डेसिबल से अधिक आवाज में बजने वाले अवैध लाउडस्पीकर हटाए जाएं। लेकिन सैलाना नगर के मस्जिद चौराहे पर स्थित मस्जिद में प्रतिदिन 4 से 5 बार अत्यंत तीव्र ध्वनि में लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हैं,जिससे क्षेत्र के निवासियों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन दी चेतावनी

प्रशासन के कथित "लाचार रवैये" के खिलाफ सर्व हिंदू समाज ने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) तरुण जैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज ने अपनी मांगें स्पष्ट की हैं:
 अवैध स्पीकर हटाए जाएं : मस्जिद पर लगे अवैध और तीव्र ध्वनि वाले लाउडस्पीकरों को तत्काल हटाया जाए।

 7 दिन का अल्टीमेटम : प्रशासन को इन स्पीकरों को हटाने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया है।

 हनुमान चालीसा का पाठ : यदि 7 दिनों के अन्दर कार्रवाई नहीं हुई, तो सर्व हिंदू समाज द्वारा बजरंग चौक पर 50 फुट ऊँचा लाउडस्पीकर टावर लगाया जाएगा और वहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

जनता को रही परेशानी
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन होने के बावजूद प्रशासन मौन है। तीव्र ध्वनि से बीमार बुजुर्गों और पढ़ाई करने वाले बच्चों को सबसे अधिक समस्या हो रही है।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->