सैलाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस: देश भक्ति के रंग में रंगा नगर
Monday, January 26, 2026
Edit
सैलाना- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सैलाना नगर में राष्ट्रीय पर्व 'गणतंत्र दिवस'बड़े ही धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर तिरंगा फहराया कर सलामी दी गई और देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया गया।
नगर के विभिन्न संस्थानों और चौराहों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा फहराया गया:
नगर परिषद कार्यालय : यहाँ नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य 'लक्की' शुक्ला ने फहराया तिरंगा। इस अवसर पर परिषद के समस्त कर्मचारी और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बस स्टैंड : रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने तिरंगा फहराया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
दीनदयाल उपाध्याय मार्केट : भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झंडा फहराया साथ ही एक दूसरे को बधाई दी।
विधायक निवास : क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया और कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
मुख्य समारोह: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःस्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई,जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भारत माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंची।
हाई स्कूल मैदान में हुआ मुख्य कार्यक्रम का विवरण
तिरंगा फहराया-जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल
मुख्यमंत्री संदेश वाचन-सैलाना SDM तरुण जैन
सांस्कृतिक कार्यक्रम-विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं
मुख्य स्थल पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ नागरिक और पत्रकार गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।।