धामनोद में रामोत्सव को लेकर हिन्दू संगठन की बैठक सम्पन्न ।
Monday, March 9, 2026
Edit
धामनोद - धर्म नगरी धामनोद में हिन्दू संगठन द्वारा गुड़ी पड़वा (हिन्दू नववर्ष) एवं रामोत्सव (रामनवमी) महापर्व के आगामी कार्यक्रमों को लेकर शनिवार, 7 मार्च 2026 को श्री राम रावरा मंदिर धामनोद में बैठक आयोजित की गई। बैठक का प्रारम्भ प्रभु श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया । बैठक में आगामी 19 मार्च गुड़ी पड़वा से लेकर 27 मार्च रामोत्सव (रामनवमी) तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं । निर्णय लिया गया कि गुड़ी पड़वा (हिन्दू नववर्ष) से रामनवमी तक नगर के प्रत्येक घर तक भगवा ध्वज वितरण किया जाएगा तथा घरों पर भगवा ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
साथ ही नगर में दोनों ओर स्वागत द्वार लगाए जाएंगे तथा प्रत्येक गली-मोहल्ले में घर-घर संपर्क कर रामनवमी के दिन घरों पर दीपक जलाने, आँगन में रंगोली बनाने एवं भगवा ध्वज लगाने का आग्रह किया जाएगा । रामनवमी के अवसर पर रात्रि में ढोल-नगाड़ों एवं प्रभु श्रीराम की आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गांधी चौक से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री बड़ा राम मंदिर धामनोद पहुंचेगी व महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा । बैठक में धामनोद नगर के हिन्दू संगठन के सभी कार्यकर्ता एवं हिन्दू समाजजन उपस्थित रहे ।