मिडिल ईस्ट तनाव का असर : सरकार का फैसला- LPG सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाकर 25 दिन किया

मिडिल ईस्ट तनाव का असर : सरकार का फैसला- LPG सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाकर 25 दिन किया

नेशनल डेस्क

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और वैश्विक हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 
पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस सिलेंडर की बुकिंग के समय में बदलाव करते हुए इसे 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है।
नए नियम के अनुसार अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर की बुकिंग के बाद दूसरी बुकिंग करने के लिए कम से कम 24 दिन का अंतर रखना होगा। पहले यह अवधि 21 दिन थी।
सरकार का कहना है कि यह फैसला आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने और भविष्य की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल देश में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->