सैलाना : नगर में हर्षोल्लास के साथ हुआ होलिका दहन,गली-गली में दिखा उत्सव का रंग

सैलाना : नगर में हर्षोल्लास के साथ हुआ होलिका दहन,गली-गली में दिखा उत्सव का रंग

रतलाम डेस्क

सैलाना-नगर में होली का पर्व इस वर्ष भी पारंपरिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की हर गली और मोहल्ले में होलिका दहन का आयोजन किया गया,जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

होलिका दहन के अवसर पर सभी स्थानों पर आकर्षक साज-सज्जा की गई। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया। बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं और पूरे उत्साह के साथ होलिका दहन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अंबेडकर बस्ती में भी हुआ परंपरागत होलिका दहन

नगर के अंबेडकर बस्ती क्षेत्र में वाल्मिकी समाज के वरिष्ठजनों द्वारा विधिवत होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं,बच्चों और युवाओं सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हरिओम सिसोदिया, महेश तंवर,राजेश भाटी,जितेंद्र नकवाल,दीपक गोयर,विजय करोतिया, रवि करोतिया, शंकर गोसर, मनोज सिसोदिया, योगेश तंवर, धर्मेंद्र भाटी, कुंदन भाटी, अजय करोतिया, गोलू करोतिया, नवीन सिंदल, बाबू पटवाने, अमित डागर एवं जितेंद्र खरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

होलिका दहन के साथ ही नगरवासियों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया तथा सभी के सुखद और सुरक्षित होली पर्व की कामना की।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->