सैलाना : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत।
Friday, June 19, 2026
Edit
युवा शक्ति से समाज,संगठन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सैलाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित "आदिवासी सम्मेलन"
को संबोधित करते हुए।
अपने उद्बोधन में उन्होंने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति,परंपराओं एवं महापुरुषों के योगदान को स्मरण करते हुए युवाओं से शिक्षा,कौशल विकास,स्वरोजगार एवं सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनजातीय समाज के सम्मान,अधिकार एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
सम्मेलन में उपस्थित युवाओं में उत्साह,ऊर्जा एवं संगठन के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला। यह आयोजन जनजातीय समाज के सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र सिंह बघेल,दिलीप कुमार मकवाना,सोहन सिंह मरावी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता विजय चारेल,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती क्रांति जोशी,सैलाना भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर,प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया अनुसूचित जनजाति मोर्चा शैतान सिंह पटेल,नारायण सिंह मईडा,जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी चारेल,कैलाश मुनिया,मोतीलाल निनामा,संजय टांक,गोविंद डामर,भेरू सिंह निनामा,कैलाश जोड़िया,महेंद्र सिंह जाट,नरेंद्र वसुनिया,बसंत कटारा एवं अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।।