सैलाना - बावड़ी उत्सव में जल संरक्षण का दिया संदेश, जल मित्रों का हुआ सम्मान

सैलाना - बावड़ी उत्सव में जल संरक्षण का दिया संदेश, जल मित्रों का हुआ सम्मान

रतलाम डेस्क

सैलाना - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड सैलाना के सेक्टर सैलाना में नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन एवं सैलाना से सरोकार ग्रुप द्वारा प्राचीन श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जल स्त्रोत के पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमति कैलाशी चारेल, विशेष अतिथि जिला योजना समिति सदस्य श्री भूपेन्द्र जायसवाल तथा विकासखंड समन्वयक श्री रतनलाल चरपोटा उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में रतनलाल चरपोटा ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित जल संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं भूपेन्द्र जायसवाल ने जल स्त्रोतों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संरक्षण में समाज की सक्रिय भूमिका की आवश्यकता बताई। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होकर आगे आने का आह्वान किया। जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने “जल ही जीवन है” विषय पर अपने विचार रखते हुए जल की उपयोगिता एवं संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
सैलाना से सरोकार ग्रुप के इंद्रेश चंडालिया ने जल के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए दैनिक जीवन में अपनाए जा सकने वाले छोटे-छोटे जल संरक्षण उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जल सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं एवं नगर परिषद के कर्मचारियों को शाल, शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर “जल मित्र” के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थाओं में रामेष्ठ सेवा संस्थान, सैलाना सामाजिक सेवा संस्था एवं जैन सोशल ग्रुप शामिल रहे। वहीं नगर परिषद के अमरलाल चौहान, अर्जुन ग्वाले, कल्याण सिंह सोलंकी, संदीप चारण, दिलीप परिहार तथा श्री महालक्ष्मी मंदिर के पुजारी रमेशचंद्र शर्मा को भी जल मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में रतनलाल चरपोटा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जल संरक्षण एवं नशामुक्त समाज निर्माण के लिए संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन प्रशान्त दवे ने किया तथा आभार प्रदर्शन भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन के हरीश सिलावट ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था के राजेन्द्र कुमावत, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के उमंग पुरोहित, युवराज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश रांका, पंकज चंडालिया, गणेश पाटीदार, अंशुल पटेल, आर्यन पुरोहित, जितेंद्र पाटीदार, कपिल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->