सैलाना:श्रावण के प्रत्येक सोमवार मांस-मछली की दुकानें बंद रखने की मांग,गो रक्षा दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सैलाना:श्रावण के प्रत्येक सोमवार मांस-मछली की दुकानें बंद रखने की मांग,गो रक्षा दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रतलाम डेस्क

धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए श्रावण मास में विशेष व्यवस्था की मांग

सैलाना- श्रावण मास के दौरान धार्मिक भावनाओं के सम्मान और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग को लेकर गो रक्षा दल सैलाना ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को सैलाना नगर एवं अनुविभाग क्षेत्र में संचालित मांस एवं मछली विक्रय की दुकानों को बंद रखने के लिए आवश्यक आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि श्रावण मास हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का महीना माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव की आराधना,व्रत,पूजन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। विशेष रूप से प्रत्येक सोमवार का धार्मिक महत्व अधिक होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
गो रक्षा दल का कहना है कि ऐसे धार्मिक वातावरण में मांस एवं मछली की दुकानों का संचालन कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को प्रभावित कर सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए श्रावण मास के सभी सोमवार को इन दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी करने की मांग की है।
ज्ञापन पर गो रक्षा दल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह राठौड़ सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन ने प्रशासन से इस संबंध में आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->