धर्म नगरी धामनोद में गौ सम्मान आह्वान अभियान को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन 8360 हस्ताक्षर जुटे 27 जुलाई को कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा प्रार्थना - पत्र....
Tuesday, July 21, 2026
Edit
रतलाम /धामनोद
रतलाम जिले की धर्म नगरी धामनोद में गौ संरक्षण संवर्धन और गौ सम्मान को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में जनसमर्थन का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। अभियान के तहत नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से 8360 नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्रित किए गए। अभियान का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता/राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक सम्मान दिलाना देशी गौवंश एवं नंदी बाबा का संरक्षण सुनिश्चित करना तथा संपूर्ण भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है।
अभियान के दौरान गौभक्त कार्यकर्ताओं ने धामनोद नगर सहित आसपास के मंदिरों विद्यालयों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनसंपर्क किया। नागरिकों को गौ सेवा,गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति में गौमाता के महत्व की जानकारी देते हुए हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने का आग्रह किया गया। क्षेत्रवासियों ने भी पूरे उत्साह के साथ अभियान का समर्थन करते हुए बड़ी संख्या में हस्ताक्षर किए।i
अभियान का प्रथम चरण 27 अप्रैल को तहसील कार्यालय पर आयोजित किया गया था जिसमें धामनोद एवं आसपास के क्षेत्रों से अनुमानित 1500 हस्ताक्षर एकत्रित कर प्रार्थना-पत्र सौंपा गया था। अब द्वितीय चरण में जनसमर्थन कई गुना बढ़ते हुए 8360 हस्ताक्षरों तक पहुंच गया है।
अभियान के तहत 27 जुलाई 2026 को रतलाम कलेक्टर कार्यालय में माननीय कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना-पत्र सौंपा जाएगा। इसी दिन देशभर के 780 जिला मुख्यालयों पर भी इसी मांग को लेकर प्रार्थना - पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। अभियान का लक्ष्य देशभर से 40 करोड़ हस्ताक्षर एकत्रित कर गौमाता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के लिए लोकतांत्रिक एवं अहिंसक तरीके से जनभावना सरकार तक पहुंचाना है।
अभियान की प्रमुख मांगों में संपूर्ण भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौमाता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक दर्जा केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना, गोचर बोर्ड का गठन, चारा सुरक्षा नीति, गौ आधारित कृषि को बढ़ावा तथा पंचगव्य उत्पादों के निर्माण एवं विपणन को प्रोत्साहन शामिल हैं।
धामनोद के समस्त गौभक्त कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे 27 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में रतलाम जिला मुख्यालय पहुंचकर गौ सम्मान आह्वान अभियान में सहभागिता करें और गौ संरक्षण व भारतीय संस्कृति के इस जनजागरण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
अभियान के प्रति धामनोद क्षेत्र में उमड़ा जनसमर्थन यह दर्शाता है कि समाज में गौमाता के प्रति आस्था सम्मान और संरक्षण की भावना आज भी अत्यंत मजबूत है।