सैलाना: छोटा द्वारकाधीश मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम,आकर्षक श्रृंगार और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन

सैलाना: छोटा द्वारकाधीश मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम,आकर्षक श्रृंगार और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन

रतलाम डेस्क

सैलाना - नगर के प्रसिद्ध छोटा द्वारकाधीश मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान का भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया है। मंदिर को भव्य विद्युत सज्जा (लाइटिंग) से दुल्हन की तरह सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मंदिर के पुजारी श्री रोशन पंडित ने जानकारी दी कि रात्रि 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव की महाआरती के पश्चात मटकी फोड़ प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में विजयी रहने वाली विजेता टोली को 2100/- रुपये  का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन को लेकर स्थानीय भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->