सैलाना : समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का सैलाना में हुआ भव्य स्वागत
Friday, September 4, 2026
Edit
सैलाना - मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल एवं कलेक्टर रतलाम के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में उनके जीवन दर्शन तथा समता,भक्ति,सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन 20 अगस्त से 10 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है।
इसी क्रम में समरसता संकल्प यात्रा आज सरवन उण्डेर, अमरगढ़,महापुरा,सलवानिया, इंद्रावल,लूणी,बल्लीखेड़ा, सकरावदा एवं रामगढ़ होते हुए सैलाना नगर पहुंची। नगर में यात्रा का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।
यात्रा के सैलाना पहुंचने पर जुनवास पिपलौदा रोड स्थित संत रविदास जी मंदिर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा संत रविदास जी की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों द्वारा कलश पूजन कर समरसता एवं सामाजिक एकता का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल,भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी शैतान पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता मांगीलाल खराड़ी,पार्षद मीरा पाटीदार, कुलदीप कुमावत,मुकेश पाटीदार, विशाल धबाई, एल्डरमेन नत्थूलाल राठौड़, सपना खराड़ी,पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार,प्रशांत मंडोत,किशोरी लाल कुमावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर परिषद की ओर से उपयंत्री अमूल मोहरे,भीमसेन लहरी, धीरजसिंह रावत, हुकमीचंद परिहार,कैलाश बैरागी,महेश तंवर, दीपक गोयर,मांगीलाल कटारा एवं जीतू राणा,आदिम जाति कल्याण विभाग से प्रभुलाल डोडियार एवं सरदार निनामा,पैसा ब्लॉक समन्वयक अरुण पटेल,पंचायत समन्वयक मांगीलाल खराड़ी, नवांकुर संस्था से हरीश सिलावट, परामर्शदाता योगेश तंवर एवं यात्रा प्रभारी तथा विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद रतनलाल चरपोटा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के समता,सामाजिक न्याय, भाईचारे,सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में आपसी सद्भाव एवं समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया गया।