सैलाना : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी आयोजित,अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के विचारों पर हुई चर्चा

सैलाना : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी आयोजित,अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के विचारों पर हुई चर्चा

रतलाम डेस्क

सैलाना - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद,विकासखंड सैलाना, जिला रतलाम के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन,विचारों एवं एकात्म मानववाद”विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन,उनके विचारों,आदर्शों एवं राष्ट्र तथा समाज के प्रति योगदान से उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके जीवन और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला योजना समिति सदस्य श्री भूपेन्द्र जायसवाल एवं कृषि मंडी व्यापारी असोसिएशन के अध्यक्ष श्री इन्द्रेश चन्डालीया रहे। अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, सामाजिक एवं वैचारिक योगदान तथा एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि श्री भूपेन्द्र जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, समाज कल्याण एवं जनहित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना जनकल्याण की महत्वपूर्ण भावना है। उन्होंने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

श्री इन्द्रेश चन्डालीया ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की कल्पना की थी। उन्होंने युवाओं से सामाजिक समरसता,नैतिक मूल्यों एवं सेवा भावना को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विकासखंड समन्वयक श्री रतनलाल चरपोटा ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की गतिविधियों एवं ग्राम विकास में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं से समाज सेवा और जनजागरूकता के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

इस अवसर पर नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्री सचिन कहार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी सामाजिक एकता, सहयोग एवं सेवा की भावना को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री विक्रम कुमार शर्मा ने किया व आभार भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन अध्यक्ष श्री हरीश जी सिलावट ने किया इस अवसर पर परामर्शदाता श्री दिनेश कुमार गेहलोद,श्री पवन पारगी, श्री योगेश तंवर एवं प्रतिज्ञा गुर्जर सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संगोष्ठी के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों ने समाज सेवा, जनकल्याण एवं ग्राम विकास के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित छात्र छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज परिसर की साफ सफाई भी की।।।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->