सैलाना : सांस्कृतिक और धार्मिक रंग में रंगा मां दुर्गा का सैलाना रा गरबा पंडाल आराधना से गूंजा
Sunday, October 18, 2026
Edit
सैलाना रा गरबा में उमड़ा महिलाओं का सैलाब,1200 महिलाओं-बच्चियों की सहभागिता से छोटा पड़ा पंडाल
सैलाना - नगर में अनुकूल सोनी मित्र मंडल द्वारा आयोजित 'सैलाना रा गरबा' में आस्था, उत्साह और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला। इस आयोजन में लगभग 1200 महिलाओं एवं बच्चियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों की भारी संख्या के सामने छोटा पड़ा पंडाल। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चियों ने गरबा प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।
आयोजन की शुरूआत कन्या पूजन और मां दुर्गा की आरती के साथ हुई बांसवाड़ा के गायक शुभम कंसारा ने गरबा गायन से बांधा समां।।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे। रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल,विधायक कमलेश्वर डोडियार,काजल दीदी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़,दीपक टांक,जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल एवं युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता की।
विजेताओं को ₹5,100 की पुरस्कार राशि
समापन अवसर पर सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत गरबा प्रस्तुति,बेस्ट ड्रेसअप एवं सर्वश्रेष्ठ ग्रुप गरबा प्रस्तुत करने वाली प्रतिभागियों को ₹5,100-₹5,100 की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं,गरबा में शामिल सभी महिलाओं एवं बच्चियों को उपहार वितरित किए गए।
आयोजन की सफलता पर समिति संयोजक अनुकूल सोनी ने नगरवासियों,प्रतिभागियों, सहयोगकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।‘सैलाना रा गरबा’ में पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण,महिला सहभागिता और सामूहिक उत्सव की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।