धामनोद में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन
Thursday, October 15, 2026
Edit
माँ अम्बे की आराधना के साथ भारतमाता की महाआरती, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं हिंदू समाजजन रहे उपस्थित
धामनोद - नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को धामनोद के गांधी चौक स्थित माँ अम्बे माताजी गरबा प्रांगण में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार एवं भारतमाता के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर रतलाम विभाग संयोजक राजाराम ओहरी का बौद्धिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। तत्पश्चात विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शस्त्रों का विधिवत पूजन किया। कार्यक्रम में माँ अम्बे माताजी एवं भारतमाता की महाआरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के रतलाम विभाग सह संयोजक नरेंद्र (बंटी) शर्मा,जिला सहमंत्री महेश राव, जिला धर्मप्रसार परियोजना प्रमुख संजय शर्मा,नामली प्रखंड सहमंत्री महेश राव,प्रखंड सह संयोजक गोपाल चौधरी,प्रखंड सामाजिक समरसता प्रमुख जितेंद्र प्रजापत, प्रखंड धर्मप्रसार परिवर्तन प्रमुख विशाल सेन सहित धामनोद खंड से आशीष पटेल,जानकीलाल राव एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन ने सहभागिता की। धार्मिक आस्था एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।