विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पांचवी सूची।

विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पांचवी सूची।


मध्यप्रदेश चुनाव 2021
 - मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी बहुप्रतीक्षित पांचवी सूची भी आज जारी कर दी।
आज जारी हुई सूची में इंदौर की विधानसभा 3 से पार्टी ने गोलू शुक्ला को मैदान में उतारा है ( गोलू वर्तमान में आईडीए उपाध्यक्ष हैं )। विधानसभा 5 में पार्टी ने वर्तमान विधायक महेंद्र हार्डिया को पांचवी बार मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि महेंद्र हार्डिया का इस बार उनकी विधानसभा में संगठन स्तर पर बहुत विरोध भी हुआ था। बावजूद इसके पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है।
वहीं महू विधानसभा से मौजूदा भाजपा सरकार में मंत्री रही उषा ठाकुर को फिर से टिकिट दिया गया है। महू में भी इस बार स्थानीय उम्मीदवार की मांग की जा रही थी, लेकिन पार्टी ने ठाकुर पर ही फिर से दांव खेला है।

भाजपा द्वारा जारी की गई पांचवी सूची में 92 नाम है


--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->