श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा  पंचवटी कॉलोनी में किया जा रहा नौ दुर्गा उत्सव का आयोजन

श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा पंचवटी कॉलोनी में किया जा रहा नौ दुर्गा उत्सव का आयोजन

इंदौर - इस समय चारों ओर नवरात्र उत्सव की धूम है। पूरे देश में नवरात्री बहुत उमंग और उत्साह के साथ मनाई जा रही है।
शहर में भी विभिन्न क्षेत्रों में माता की स्थापना की गई है व गरबों का भी आयोजन किया जा रहा है।

देवास नाका स्थित पंचवटी कॉलोनी में भी सर्वेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में स्थानीय रहवासियों द्वारा हर्षोल्लास से माता की आराधना का पर्व मनाया जा रहा है।

माता के दिनों के हिसाब से प्रतिदिन एक कन्या माता के रूप में तैयार होती है

कॉलोनी के स्थानीय निवासी दीपेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन यहां अलग अलग थीम पर गरबा किया जाता है। साथ ही नव दुर्गा के अलग अलग दिनों के हिसाब से रोज एक बालिका मां भगवती का रूप लेकर तैयार होती है।

पावागढ़ से लाई जोत जल रही है

पंचवटी कॉलोनी के नवरात्र उत्सव में जो ज्योत जल रही है वह भी आयोजनकर्ता पावागढ़ से लेकर यहां आए हैं और वही ज्योत यहां प्रज्वलित है।

नौ दिवसीय इस आयोजन में समिति के सभी सदस्य बढ़ चड़कर हिस्सा ले रहे हैं।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->