-->
सैलाना विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न।

सैलाना विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न।

रतलाम डेस्क

सैलाना

कार्यक्रम में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ

कार्यक्रम में बोले मंत्री कश्यप - कांग्रेस विकास कार्य नहीं करती केवल अड़ंगा लगाती है।

सैलाना विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय ओशिन परिसर सैलाना में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि सुक्ष्म ,मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्री रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप,अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान,भाजपा रतलाम जिला प्रभारी प्रदीप पांडे के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा की गई।
कार्यकर्ताओं ने मंत्री चैतन्य काश्यप और नागर सिंह चौहान के साथ भजनों पर नृत्य किया साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ फूलों से होली खेली। 
मंत्री नागर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है सनातन धर्म के समस्त त्यौहार सभी को साथ मिलजुल कर मनाना चाहिए।
रतलाम शहर विधायक और मंत्री चैतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह की समस्त विभागों में सरकार की जनहितैषी योजनाओं का अध्ययन कर उन्हें लागू करने के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि किसी भी योजना से कोई भी व्यक्ति वांछित ना रहे।

मंत्री कश्यप ने कांग्रेस पर लगाए आरोप
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कभी विकास नहीं कर सकती विकास के कार्यों में अड़ंगा लगाने का काम कांग्रेस करती है।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शासन प्रशासन के अधिकारियों के बारे में कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे।आम जनता को इसमें किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। मंडल अध्यक्ष जनता को समर्पित जो भी काम लेकर आए उनका तुरंत निराकरण करें।

कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखन जी पूर्व सरपंच एवं पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, रामचंद डामर,मकना देवदा,गलियां भाभर केल्दा सरपंच, मदनलाल निनामा सरपंच महापुरा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर मंच पे पूर्व विधायक संगीता विजय चारेल,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष क्रांति जोशी जनपद अध्यक्ष कैलाश बाई चारेल,मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर,मोती निनामा,नारायण मईडा,श्याम धाकड़,शैतान सिंह पटेल,महेंद्र जाट,भेरू सिंह निनामा,नरेंद्र वसुनिया, कैलाश झोड़ियां,गोविंद डामर आदि मंचासीन रहे।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अंबिका पाटीदार ने किया आभार सुभाष भाभर ने माना।।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->