सैलाना : शासकीय महाविद्यालय का नाम महान क्रांतिकारी मामा टंट्या भील के नाम पर हो- कमलेश्वर डोडियार।

सैलाना : शासकीय महाविद्यालय का नाम महान क्रांतिकारी मामा टंट्या भील के नाम पर हो- कमलेश्वर डोडियार।

रतलाम डेस्क 

सैलाना-विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा पत्रक्रमांक 189/VIP/2025 के माध्यम से अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन अनुपम राजन से शासकीय महाविद्यालय सैलाना का नाम महान क्रांतिकारी मामा टंट्या भील के नाम पर किए जाने की मांग की। 
विधायक डोडियार द्वारा पत्र के माध्यम से बताया गया कि रतलाम जिले का सैलाना विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां पर पूर्व से शासकीय महाविद्यालय संचालित है,लेकिन उक्त महाविद्यालय का नामकरण आज तक नहीं किया गया। मेरे सैलाना विधानसभा क्षेत्र की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त शासकीय महाविद्यालय सैलाना का नाम महान क्रांतिकारी मामा टंट्या भील के नाम पर रखा जाए।।।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->