आडवानिया में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ।

आडवानिया में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ।

रतलाम डेस्क

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते आडवानिया में भी विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ 

भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली

यह कार्यक्रम प्रातः10:30 बजे प्रारंभ हुआ बड़ी संख्या में समाजजन पंच मुखी बालाजी मन्दिर एकत्र हुए यह से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्ग से होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल पाटीदार धर्मशाला पहुंची। गांव में कई  स्थानों पर शोभायात्रा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अडवाणिया सहित गोरधनपूरा,मीठी मां की खेड़ी, जैसनगर,कोठरा,हरसोला से हिंदू सामाज इसमें सम्मिलित हुआ।
शोभायात्रा में जनजाति समाज द्वारा ढ़ोलकुंडी व थाली पर पारंपरिक नृत्य करते हुए शोभायात्रा का नेतृत्व किया।साथ ही स्कूल बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में संत दिनेश व्यास
संघ वक्ता भारत धाकड़ मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात आयोजन समिति द्वारा शॉल श्रीफल व प्रसिद्ध केदारेश्वर मंदिर की तस्वीर भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य वक्ताओं द्वारा समाजजन को उद्बोधन प्रदान किया

संत दिनेश जी व्यास द्वारा अपने उद्बोधन में सनातन धर्म की विशेषता एवं भारतीयज्ञान परंपरा,धर्मांतरण,बच्चों के मोबाइल उपयोग,सनातन संस्कृति अनुसार त्योहार मनाने आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की।

संघ वक्ता के रूप में भारत जी धाकड़ द्वारा पंचपरिवर्तन के विषय को समाज के बीच स्पष्ट किया।
जिसमें कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण,स्वदेशी,नागरिक शिष्टाचार व सामाजिक समरसता
और संघ यात्रा के 100 वर्ष पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के बीच किया जा रहे सेवा कार्यों आदि विषयों पर अपना उद्बोधन दिया इसमें मुख्य रूप से क्षेत्र में होने वाले धर्मांतरण,मामा बालेश्वर द्वारा किए सेवाकार्य,सेवा के क्षेत्र में वाल्मीकि आश्रम की उपयोगिता आदि विषय सम्मिलित है।।

एक पंगत एक संगत के साथ भोजन हुआ
भारतमाता की आरती के पश्चात सभी ने एक पंगत एक संगत के भाव से साथ बैठ कर भोजन किया।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->