सैलाना : नगर परिषद सैलाना का साधारण सम्मेलन सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
Wednesday, February 4, 2026
Edit
सैलाना : नगर परिषद सैलाना का साधारण सम्मेलन 04 फरवरी 2026 को नगर परिषद सैलाना के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला द्वारा की गई।
ये प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुए पास
सम्मेलन में कुल 09 प्रस्ताव मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा प्रस्तुत किये गये। सम्मेलन में नामांतरण के 54 प्रकरण एवं दुकान नामांतरण के 04 प्रकरण स्वीकृत किये गये।
कल्याणी पेंशन 01,वृद्धावस्था पेंशन 08 एवं दिव्यांग पेंशन का 01 सहित कुल 10 पेंशन प्रकरणों को स्वीकृत किये जाने पर सर्व सम्मति से सहमति व्यक्त की गई।
बस स्टैंड स्थित दुकान की ऑनलाइन निविदा होगी
बस स्टेण्ड स्थित दुकान क्रमांक एफ-7 ऑनलाइन निविदा जारी कर नीलामी की कार्यवाही की गई थी मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त दुकान की नीलामी में प्रक्रियागत त्रृटि हुई है।परिषद द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रकरण में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास उज्जैन संभाग से मार्गदर्शन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जावे।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में जल प्रदाय,स्वच्छता एवं विद्युत व्यवस्था पर होने वाले वार्षिक व्यय की स्वीकृति प्रदान कर निर्णय लिया गया कि सामग्री क्रय किये जाने हेतु ऑनलाइन निविदा जारी की जावे।।
बाजार बैठक एवं पशु पंजीयन की निविदा होगी ऑनलाइन जारी।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में बाजार बैठक एवं पशु पंजीयन की वसूली कार्य को ठेके पर दिये जाने पर सहमति बनी निर्णय लिया गया कि उक्त कार्य हेतु भी ऑनलाइन निविदा जारी की जावे।
रोड़वेज बस के बस स्टैंड ना आने से यात्री परेशान,बस स्टैंड पर आने के लिए एस पी को देंगे पत्र
सम्मेलन समाप्ति के पश्चात अन्य विषयों पर चर्चा की गई जिसमें राजस्थान रोड़वेज की बस जो बस स्टेण्ड पर न आकर नगर वासियो को बायपास पर उतार देती है। जिस कारण नागरिकों को अत्यधिक असुविधा होती है । निर्णय लिया गया कि समस्या के निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम एवं परिवहन अधिकारी रतलाम को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया जावे।
नगर में कुछ सब्जी विक्रेेताओं के द्वारा अत्यधिक आवाज में लाउड स्पीकर बजाय जाते है जिससे लोगों को असुविधा होती है उन पर तत्काल रोक लगाई जाने हेतु थाना प्रभारी सैलाना को पत्र प्रेषित किया जावे। नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने पर भी चर्चा की गई।
पार्षद गण रहे उपस्थित
सम्मेलन में उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षद मीरा राजेश पाटीदार,सलोनी प्रशांत माण्डोत,कुलदीप कुमावत, जगदीष पाटीदार,मुकेश पाटीदार, राधा बद्रीलाल पाटीदार,चंदा दिनेष पारगी,पुष्पा ईष्वर लाल राठौर,आषा किशोर कुमावत,विशाल धभाई, हेमलता विशाल धभाई,मंगलेश कसेरा एवं संबंधित शाखा प्रभारी धन्नालाल परमार,भीमसेन लहरी, धीरज रावत,मोनिका भूरिया, हुकमीचंद परिहार,अभिमन्यु ग्वाले, शेलेन्द्र सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।