सैलाना : धान(DHAN) फाउंडेशन द्वारा नगर में एक भव्य वॉकथॉन (Walkathon) और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

सैलाना : धान(DHAN) फाउंडेशन द्वारा नगर में एक भव्य वॉकथॉन (Walkathon) और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

रतलाम डेस्क

सैलाना-संगठन सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में कार्यरत है जो दूर दराज के ग्रामीण अंचल में जन जागरूकता व अन्य सामाजिक कार्य कर रहा है इसी के तहत सैलाना नगर में भी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्थायी वित्तीय समावेशन (Sustainable Financial Inclusion) के प्रति जागरूक करना रहा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

 रैली के माध्यम से जागरूकता का प्रसार
 
कार्यक्रम का शुभारंभ ओशिन परिसर स्थित धान फाउंडेशन के कार्यालय से हुआ,जहाँ से महिलाओं ने एक जन-जागरूकता रैली निकाली। यह रैली नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल मांगलिक भवन जूनावास पहुंची।रैली के दौरान महिलाएं वित्तीय साक्षरता और स्वावलंबन के नारे लगाए।

विशेषज्ञों ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी

मांगलिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य सत्र में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला:

RSETI: डायरेक्टर दिलीप सेठिया ने स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसरों की जानकारी दी।

बैंकिंग: इंडियन बैंक से लीना श्रीमाली ने बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय सुरक्षा के बारे में बताया।

बीमा: LIC से कुंदन कुमावत ने जीवन बीमा और भविष्य की योजना बनाने के महत्व को समझाया।

पशुपालन: वेटनरी विभाग से बी.एल. पाटीदार ने विभाग से संबंधित योजनाओं और वित्तीय लाभों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ यह स्वगत रतलाम रीजनल कॉर्डिनेटर भारतेंद्र सोनगरा द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम का सफल संचालन गणेश मारू धार रीजनल समन्वयक ने किया।
कार्यक्रम के अंत में मोहिनी निशा धार जिला समन्वयक ने उपस्थित सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर धान कलंजियम महासंघ के समस्त सदस्य,जिला समन्वयक केशव शर्मा,आशुतोष पाटीदार राहुल सेन सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->