इंदौर : शहर में आज जिला न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन।
Saturday, March 14, 2026
Edit
इंदौर - जिला न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित समाधान कर न्यायालयों पर बढ़ते मामलों के बोझ को कम करना है।
लोक अदालत में सिविल विवाद, वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम, बैंक रिकवरी, बिजली बिल विवाद, चेक बाउंस से जुड़े मामले सहित अन्य समझौता योग्य प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। संबंधित पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों को सुलझाकर जल्द न्याय प्राप्त कर सकते हैं।
लोक अदालत में मामलों का समाधान होने पर पक्षकारों का समय और धन दोनों की बचत होती है। साथ ही, अदालतों में लंबित मामलों की संख्या कम करने में भी यह व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
पक्षकार अपने लंबित समझौता योग्य मामलों को लेकर लोक अदालत में उपस्थित हो सकते है और आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर इस व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं।