सैलाना : नवांकुर सखी अभियान के तहत महिलाओं को नि:शुल्क सब्जी बीज वितरण ,कृषि प्रशिक्षण भी मिलेगा।

सैलाना : नवांकुर सखी अभियान के तहत महिलाओं को नि:शुल्क सब्जी बीज वितरण ,कृषि प्रशिक्षण भी मिलेगा।

रतलाम डेस्क

सैलाना - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला रतलाम के विकासखंड सैलाना अंतर्गत नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन द्वारा नवांकुर सखी अभियान के तहत महिला किसान सशक्तिकरण की दिशा में पहल शुरू की गई है। जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा के मार्गदर्शन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सात प्रकार की सब्जियों के बीज नि:शुल्क वितरित किए जा रहे हैं।
संस्था द्वारा ग्राम पंचायत मकोडियारुंडी के ग्राम खानपुरा जाम्बू तथा ग्राम पंचायत कोटड़ा के कोटड़ा गांव में महिला कृषकों को सब्जियों के बीज वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजातीय विकास मंच के जिला पालक मोहन राणा ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों की महिलाएं लंबे समय से कृषि कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। खेतों में बीज बोने से लेकर फसल की देखभाल और उत्पादन तक महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि इन महिलाओं को उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो वे न केवल अपने परिवार की पोषण सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को पोषण वाटिका एवं सब्जी उत्पादन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना तथा परिवार की पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि परिवार में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, इसलिए उन्हें परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने और छोटी-छोटी बातों से परिवार में मतभेद न होने देने का भी प्रयास करना चाहिए।
नवांकुर संस्था के सचिव हरीश सिलावट ने बताया कि बीज वितरण के साथ-साथ महिला कृषकों को कृषि आधारित प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार से जुड़े प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। इससे महिलाएं आधुनिक खेती के तरीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकेंगी और आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी।
इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कृषि गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, परामर्शदाता राजु निनामा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटड़ा के अध्यक्ष अर्जुन राणा, सचिव सुनील मईडा, कोषाध्यक्ष दशरथ मईडा, चुन्नीलाल मईडा, विनोद मईडा, कोमलराम, दिनेश मईडा, जितेंद्र राणा सहित ग्राम की नवांकुर सखियाँ उपस्थित रहीं।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->