इंदौर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर न्यायालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित
Tuesday, March 10, 2026
Edit
इंदौर- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री विजय कुमार शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें समाज में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता और उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की गई।
इंदौर अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी सदस्य दीपाली बेरी, नेहा रुहेला और नेहा रावत जैन ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और न्याय व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करना तथा उनके योगदान को रेखांकित करना था।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदौर श्री अजय श्रीवास्तव तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती शुभ्रा सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एल.एल. यादव, उपाध्यक्ष जितेंद्र नीम, सचिव कपिल बिरथरे, सहसचिव विजय व्यास तथा कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोमानी सहित कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र यादव, महेश सोनगरा, उमंग मीठा एवं न्यायालय से जुड़े अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्यजन कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार व्यक्त किए गए।