सैलाना : नवांकुर सखियों को सब्जी बीज वितरित,घर पर उत्पादन से बचत व स्वास्थ्य लाभ की जानकारी

सैलाना : नवांकुर सखियों को सब्जी बीज वितरित,घर पर उत्पादन से बचत व स्वास्थ्य लाभ की जानकारी

रतलाम डेस्क

सैलाना- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला रतलाम के अंतर्गत विकासखंड सैलाना की सेक्टर क्रमांक 01 की नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन द्वारा ग्राम करिया में नवांकुर सखियों को सब्जी के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को घर पर सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित करना और परिवार के पोषण स्तर को बेहतर बनाना था।

इस दौरान महिलाओं को कुल सात प्रकार के सब्जी बीज—भिंडी, करेला, तिरोई, लौकी, चवला, ग्वार और गिलकी—वितरित किए गए। साथ ही उन्हें इन बीजों की बुवाई और देखभाल से संबंधित जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने बताया कि घर पर सब्जी उत्पादन से परिवार को ताजी और पौष्टिक सब्जियां मिलती हैं, जिससे पोषण की आवश्यकता पूरी होती है और घरेलू खर्च में भी बचत होती है।

संस्था सचिव हरीश सिलावट ने कहा कि आजकल कई स्थानों पर दूषित पानी से उगाई जा रही सब्जियों के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में घर पर उगाई गई सब्जियां अधिक सुरक्षित और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती हैं।
परामर्शदाता राजु निनामा ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित नवांकुर सखी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इस पहल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करिया के देवीलाल पाटीदार, राज पांचाल, कमला सोलंकी, जसौदा सोलंकी सहित कई नवांकुर सखियां उपस्थित

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->