सैलाना : रेडक्रॉस इकाई ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण

सैलाना : रेडक्रॉस इकाई ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण

रतलाम डेस्क

सैलाना-शासकीय महाविद्यालय सैलाना की रेडक्रॉस इकाई द्वारा शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. आर.पी. पाटीदार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में महाविद्यालय के सामने स्थित उपवन में पौधरोपण किया गया।
रेडक्रॉस इकाई के त्रैमासिक कैलेंडर के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शीशम के 3, कोनोकार्पस के 3 तथा पीपल का 1 पौधा लगाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस इकाई प्रभारी प्रो. भूपेंद्र मंडलोई सहित प्राध्यापक डॉ. बालकृष्ण चौहान, प्रो. भरत नागर, प्रो. चेतन जयंत, प्रो. कविता चौधरी, प्रो. रविकांत तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया तथा विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->