सैलाना : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित हुई मिट्टी गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला..
Saturday, September 12, 2026
Edit
सैलाना - सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सैलाना में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के तत्वावधान में “मिट्टी गणेश–सिद्ध गणेश” अभियान के अंतर्गत गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन के हरीश सिलावट, परामर्शदाता योगेश तंवर, मूर्ति निर्माण प्रशिक्षक श्री योगेश जाट एवं समाजसेवी मांगीलाल खराड़ी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
मूर्ति निर्माण प्रशिक्षक योगेश जाट ने भैया-बहिनों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की विभिन्न विधियों एवं प्रतिमा निर्माण की बारीकियों से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यशाला में सहभागिता करते हुए स्वयं मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य धर्मेन्द्र पाटीदार, श्रीमती नीता रावल, हितेश मेवाती, कन्हैयालाल जी पाटीदार सहित आचार्य-दीदी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के पश्चात नवांकुर संस्था द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को मिट्टी की गणेश प्रतिमा अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम एवं भारतीय संस्कृति का संदेश दिया गया। इस पहल ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का कार्य किया।