सैलाना को नम्बर 01 बनाने हेतु नगर परिषद् सैलाना में स्वच्छता बैठक आयोजित हुई

सैलाना को नम्बर 01 बनाने हेतु नगर परिषद् सैलाना में स्वच्छता बैठक आयोजित हुई

रतलाम डेस्क 

सैलाना-नगर परिषद् सैलाना में स्वच्छता शाखा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्वच्छता शाखा के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला एवं सी एम ओ मनोज शर्मा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बैठक में नगर परिषद् अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की जानकारी दी गई तथा सैलाना को स्वच्छ सर्वेक्षण में नम्बर 1 बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

सफाई मित्रों ने की सफाई संबंधित सामग्री उपलब्ध कराने की मांग

बैठक के दौरान सफाई मित्रों द्वारा अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए। कर्मचारियों ने ड्रेस कोड, हाथ कचरा गाड़ी तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग रखी,जिस पर सकारात्मक विचार करने कर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

सैलाना को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का लिया संकल्प

बैठक के अंत में सैलाना को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के संकल्प के साथ सभी कर्मचारियों ने गंदगी न करने एवं सैलाना को स्वच्छ सर्वेक्षण में नम्बर 1 बनाने की शपथ ली।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर लेखापाल भीमसेन लहरी,धीरजसिंह रावत,स्वच्छता प्रभारी धन्नालाल परमार,शैलेन्द्रसिंह राठौर, सफाई जमादार महेश तंवर, हरिओम सिसौदिया,दीपक गोयर सहित सभी सफाई मित्र उपस्थित रहे।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->