सैलाना : वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविर में सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं

सैलाना : वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविर में सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं

रतलाम डेस्क

परियोजना अधिकारी अरुण कुमार पाठक ने किया निरीक्षण, शिकायतों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

सैलाना-
रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविरों के अंतर्गत नगर परिषद सैलाना द्वारा वार्ड क्रमांक 6 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का मौके पर निराकरण करना है।

नगर परिषद सैलाना द्वारा पूर्व में वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इसी श्रृंखला में आयोजित वार्ड क्रमांक 6 के शिविर का निरीक्षण परियोजना अधिकारी अरुण कुमार पाठक द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री पाठक ने नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने पर बल दिया।

शिविर में पार्षद  मुकेश पाटीदार, जगदीश पाटीदार, एल्डरमैन रवि कुमार शर्मा,  नगर परिषद के कर्मचारी धन्नलाल परमार, हुक्मीचंद परिहार, मोनिका भूरिया, अभिमन्यु ग्वाले, शिखा शर्मा, कैलाश बैरागी, जितेंद्र राणा एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। नागरिकों ने पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनके निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
निकाय कर्मचारी धन्नालाल परमार ने परियोजना अधिकारी श्री पाठक को बताया कि आज के शिविर में पेयजल की 11, स्वच्छता की 4 एवं 5 अन्य शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 2 शिकायतों का शिविर के दौरान निराकरण किया गया।

नगर परिषद द्वारा आगामी दिनों में अन्य वार्डों में भी संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

--- इसे भी पढ़ें ---

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article

-->